बेमेतरा : बेमेतरा जिले के साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का लड़कियों के साथ मंच पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईश्वर साहू भूमिपूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस दौरान ईश्वर साहू मंच पर डांस कर रही युवतियों के साथ छत्तीसगढ़ी गाने पर नाचते दिखे। मामला नगर पंचायत मारो का है।
कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने लिखा लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, महंगी बिजली, पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है। लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब है। हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर से और न ही भाजपा संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

युवती विधायक ईश्वर साहू को हाथ पकड़कर मंच पर ले आई।

मंच पर विधायक कुछ देर तक खड़े रहे।

कुछ देर खड़े रहने के बाद विधायक युवतियों के साथ डांस करने लगे।
भूमिपूजन के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर की शाम नगर पंचायत मारो के वार्ड नंबर- 03 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था।
इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू शामिल हुए। आधिकारिक कार्यक्रम पूरा होने के बाद सांस्कृतिक आयोजन शुरू हुआ।
इसी दौरान मंच पर युवतियां डांस कर रही थीं। एक युवती विधायक ईश्वर साहू को हाथ पकड़कर मंच पर ले आई। कुछ देर खड़े रहने के बाद विधायक युवतियों के साथ डांस करने लगे। वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

भूमिपूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरकती नजर आईं लड़कियां, मंच पर विधायक और अतिथि मौजूद।

सोशल मीडिया पर आ रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
विधायक के डांस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी सहज भागीदारी बता रहे हैं।
वहीं, कुछ लोग सार्वजनिक मंच पर जनप्रतिनिधि के इस अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लोग सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं।
पहले भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे
ईश्वर साहू इससे पहले भी पोस्टर विवाद, स्वेच्छानुदान और कंप्यूटर घोटाले से जुड़े आरोपों और चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहे हैं। अब मारो के सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद वे एक बार फिर चर्चा में हैं।

