नई दिल्ली : देश के इतिहास में एक पन्ना नए संसद भवन के नाम दर्ज हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, यह सिर्फ एक इमारत नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। यह दुनिया को भारत के दृढ़ संकल्प का संदेश देने वाले हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। पर इस अवसर पर पीएम मोदी को विरोधी व विपक्षी दलों के तानें झेलने पड़े।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए भाजपा और पीएम पर हमला किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट ने किया कि राज्याभिषेक पूरा हुआ- ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़! संसद लोगों की आवाज़ है! प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पीएम मोदी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन (नया संसद भवन) किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं। ऐसी संस्थाओं में संवैधानिक मुखिया की भूमिका होती है। हमने राजस्थान विधानसभा के उद्घाटन में राष्ट्रपति को बुलाया था… राजस्थान में कर्नाटक जैसी स्थिति बनने वाली है। हम 156 सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।

