Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

Odisha Train Accident : बालासोर में 1 हजार मजदूर तेजी से हटा रहे मलबा, सोमवार को राहत की उम्मीद

नई दिल्ली : बालासोर ट्रेन हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन करीब-करीब पूरा हो चुका है। ढेर सारा मलबा मौके पर पड़ा हुआ है। सोमवार तक मलबे को हटाने के लिए करीब एक हजार मजदूर काम में जुटे हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अफसरों को तेज गति से काम करने का निर्देश जारी किया है। मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर करने के लिए मौके पर 7 पोलकेन मशीन, 5 जेसीबी और 2 बड़ी क्रेन हैं। दूसरी तरफ रेल पटरियां बिछाने का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं सामान्य करने की कोशिश हो रही है। पिछले 36 घंटे से ट्रेन सेवाएं बाधित हैं।

बालासोर में दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि, हम जल्द से जल्द कार्य खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां 4-5 डिविजन और 2-3 ज़ोन की टीम काम कर रही है। यहां रेलवे के सारे अधिकारी मौजूद हैं। अभी तक मृतकों की संख्या 288 है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *