Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

दुल्हन करती रही इंतजार, बारात लेकर नहीं पहुंचा जेलमंत्री धर्मवीर प्रजापति का बेटा

लखनऊ : यूपी के जेल राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शुक्रवार को शादी थी। दिलीप का रिश्ता रिश्ता जहांगीरपुर में रहने वाले जयराम ठेकेदार की बेटी ज्योति से तय हुआ था। शुक्रवार को अगरा के खंदौली में शादी की रस्में होनी थीं। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। वाटिका में दुल्हन परिवार के साथ बारात का इंतजार रही थी। मंत्री के बेटे बारात लेकर नहीं पहुंचे।
रात 12 बजे तक बारात का इंतजार करने के बाद लड़की वाले परेशान हो गए। मंत्री को फोन किया गया तो कहा गया कि दूल्हे की तबीयत खराब हो गई है। उसे हॉस्पिटल मे एडमिट कराया गया है।
भाई बोला- दूल्हे को डेंगू हो गया
दूल्हे के भाई दिनेश ने बताया कि दूल्हे को डेंगू हो गया है। रात को अचानक से दूल्हे का ब्लड प्रेशर कम हो गया था। उसे एडमिट कर देने की वजह से इसलिए बारात नहीं आ पाई।

पंचायत के बाद हो रही थी शादी
लड़का-लड़की पहले से एक-दूसरे से प्यार करते थे। कुछ महीने पहले इसको लेकर पंचायत हुई, जिसके बाद शादी तय हुई। लड़की वालों का कहना है कि उन्होंने खेत बेचकर शादी की सारी तैयारियां की थी। दूल्हे के लिए कार खरीदी थी। जिस दिन शादी थी उसी दिन शुक्रवार को ही लगन और बाकी की रस्में होनी थीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *