Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

8 साल का बच्चा नानी को पत्नी तो मामा को बता रहा अपना बेटा, पुनर्जन्म की हैरान कर देने वाली कहानी!

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुनर्जन्म का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां 8 साल पहले एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई थी। 15 जून को बच्चा अपनी नानी के घर पहुंचा तो चौक गया। वह वहां पर कुछ ऐसा कहने और करने लगा, जिससे परिवार वाले चकित रह गए। वह बच्चा अपने आप को आर्यन से मनोज मिश्रा कहने लगा। लड़के ने अपने पुनर्जन्म का दावा किया तो गांव भर के सभी सदस्यों की पहचान तक कर डाली।

मैनपुरी जिले के ग्राम मंगलपुर पुर में 8 साल का बेटा अपनी नानी के घर गया तो उसकी मां ने कहा कि बेटा नानी के पैर छुओ। इस बात पर बच्चा नाराज हो गया और उसने कहा कि मेरी पत्नी है मेरी नानी नहीं और अपने मामा को अपना बच्चा बताने लगा। यह बात सुनकर सब हैरान हो गए और लोगों ने फिर से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। परिवार वाले हैरान थे कि आखिरकार 8 साल का बच्चा कह क्या रहा है। जब उससे बारिकी से पूछा तो उसने बताया कि 8 साल पहले वह खेत में पानी लगा रहा था उसी दौरान उसको सांप ने काट दिया था। अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई और वह अपने पीछे अपनी पत्नी और 2 बेटे छोड़ गया था।

आपको बता दें कि 8 साल के बालक ने सब को हिला दिया। क्या मरने के बाद दोबारा होता है पुनर्जन्म। जानिए पुनर्जन्म का रहस्य, पुनर्जन्म अर्थात मरने के बाद फिर से नया जन्म होता है या नहीं। इस बारे में विज्ञान भी किसी एक नतीजे पर पहुंच ही नहीं पाया है। धर्म दर्शन भी एकमत नहीं है। भारतीय मूल के सभी धर्म दर्शन पुनर्जन्म को मानते हैं। यहां तक कि आत्मा के अजर अमर अस्तित्व को लेकर मौन रहने वाले बौद्ध और जैन धर्म भी पुनर्जन्म की संभावना को निश्चित मानते हैं, फिर से जन्म लेने की तकनीक पर भले ही मतभेद हो पर दोबारा जन्म की बात को किसी न किसी रूप से सभी मान रहे हैं।

मनोज मिश्रा की मृत्यु के वक्त उनकी बेटी गर्भवती थी. उनकी मृत्यु के 20 दिन बाद पुत्री रंजना ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसका नाम आर्यन रखा गया। 4 साल बाद आर्यन ने रतनपुर गांव का नाम लेना शुरू कर दिया और उसके बाद अपनी पूरी कहानी बता डाली। आर्यन ने कहा कि आप मेरी बेटी हो आप मेरी मां नहीं और जब वह अपने नानी के घर आया तो उसने नानी को नाम से बुलाया और कहा कि आप मेरी पत्नी हो मेरे बच्चे कहां है और दोनों मामा को देखकर बच्चा फूट-फूट कर रोने लगा।

पुनर्जन्म की ये कहानी सुनकर पूरा परिवार सकते में आ गया। आर्यन ने ये तक बता दिया कि मनोज मिश्रा रहते हुए उनके बैंक खाते में कितने पैसे जमा थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *