Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

जिंदा जले 26 लोग, DNA टेस्ट से होगी पहचान, घायल ने बताया कैसे हुआ महाराष्ट्र के बुलढ़ाना में भीषण बस हादसा

मुंबई : महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक लग्जरी बस पलट गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई। देर रात हुए इस हादसे में बस में सवार 26 यात्री जिंदा जल गए। बताया जाता है कि बस नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। जो बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी सो रहे थे। जब आग लगी तो यह लोग संभल नहीं पाए। इनमें से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 8 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। लेकिन ये सभी भी बुरी तरह से जले हैं, जिन्हें इलाज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।

हादसे की शिकार हुई बस विदर्भ ट्रैवेल्स की थी। बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही थी। देर रात सिंदखेड़ाराजा में पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसके बाद धमाके के साथ बस में आग लग गई।

घटनास्थल पहुंचे ADG संजय सक्सेना ने बताया कि ये जांच का विषय है कि पहले बस का टायर फटा या बस पोल से टकराई और उसके बाद पलटी, जिससे आग लग गई। हादसे में कुल 25 यात्रियों की मौत हुई है। जो आठ यात्री बचाए गए हैं, उनको नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र के बुलढ़ाना बस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के शव इस कदर जल चुके हैं, उनकी पहचान करना संभव नहीं है। ऐसे में इन शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट होगी। इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हुई है। यात्रियों के शव की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को देने से पहले डीएनए टेस्ट कराई जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढ़ाना हादसे की जांच के आदेश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस घटनास्थल का दौरा करेंगे। वो अधिकारियों के संपर्क में हैं। सीएम ने हादसे पर शोक जताते हुए पीड़ितों के लिए संवेदना जताई है।

मुआवजे का ऐलान

बुलढ़ाना बस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों और संबंधियों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इस बात का ऐलान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। बुलढ़ाना एसपी सुनील कड़ासेन्र ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुआ।

बस मालिक का बयान आया सामने

दूसरी ओर बस मालिक का बयान भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बस मालिक ने वीरेंद्र डारना ने बताया कि हमारे परिवार की बस है जिसे 2020 में ली थी। यह बस पूरी तरह से नई है जिसके दस्तावेज पूरी तरह से ठीक हैं। बस के चालक के पास भी अच्छा अनुभव है। चालक के अनुसार बस का टायर फटने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली। हमारी सूची के मुताबिक बस में करीब 27 यात्री थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के बुलढ़ाना हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही उन्होंने एलान किया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50-50 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *