Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

अच्छी खबर, घटने लगा यमुना का जलस्तर…

New Delhi: People help one another relocate to a safer place after their houses in the low-lying areas around the Yamuna river submerged, in New Delhi, Wednesday, July 12, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_12_2023_000112B)

नई दिल्ली :दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है। तीन दिन बाद यमुना नदी का रौद्र रूप अब शांत होने लगा है और इसका जलस्तर भी घटने लगा है। इसी बीच खबर है कि दिल्ली में शुक्रवार को लाल किला बंद रहेगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने लाल किले को शुक्रवार को बंद रखने का फैसला किया है।

यमुना का पानी प्रत्येक घंटे में दो सेंटीमीटर पानी कम हो रहा है। अभी यमुना में डेंजर लेवल से भी 3 मीटर ज्यादा पानी भरा है। फिलहाल, पानी का लेवल लगातार घटने से शासन से लेकर प्रशासन तक राहत की सांस ली है। अगर सब कुछ ठीक रहा और बारिश नहीं हुई तो जल्द राहत दिल्ली के बाढ़ वाले इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यमुना के पानी से अभी भी दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें लबालब हैं।

दिल्ली में गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक यानि बीते 8 घंटे में 17 सेंटीमीटर तक यमुना नदी का जल स्तर कम हुआ है। IMD के मुताबिक, अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाके (जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी) और एनसीआर (गुरुग्राम), गोहाना, सोनीपत में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *