Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आजम के गढ़ में अब बीजेपी, भाजपा के आकाश सक्सेना ने 43 हजार से ज्यादा वोटों से रजा को हराया

रामपुर : सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा ने सेंध लगा दी है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना ने सपा के आमिस रजा को 43702 वोटों से हरा दिया है।
मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों की 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। हालांकि, आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा उम्मीदवार आकश सक्सेना ने सेंध लगा दी है। बिहार में भी विधानसभा सीट कुढ़नी में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर तो सपा की डिंपल यादव ढाई लाख वोटों से आगे है। वहीं, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज मंडावी 21171 वोटों से चुनाव जीत चुकी हैं और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है तो ओडिशा के पदमपुर में बीजद बड़े अंतर से जीत रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *