Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मानसून का रौद्र रूप, 39 जिलों में भारी बारिश

लखनऊ : यूपी में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसकी वजह यूपी के ऊपर से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन को बताया है। विभाग की मानें तो 4 अगस्त तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को आजमगढ़, बलिया, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी में मध्यम से हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर और सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा सोमवार को भी पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं सोमवार को भी बांदा, चंदौली, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज व आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट है।मंगलवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *