Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

‘रक्षाबंधन पर घर आते हैं सनी-बॉबी’, धर्मेंद्र के दोनों परिवारों के बीच मतभेद पर बोलीं हेमा मालिनी

दैनिक उजाला डेस्क : देओल परिवार के खट्टे मीठे रिश्तों को लेकर भले ही बातें चलती रहती हों, लेकिन इनकी खास बात यह है कि इन्होंने घर की बात कभी बाहर नहीं आने दी। कहा जाता रहा है कि हेमा मालिनी और धमेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के बीच रिश्तें बिल्कुल भी सही नहीं है, पर इनकी बातों से कभी ऐसा नहीं लगा। अब हेमा ने भी इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने और प्रकाश कौर के बच्चों के बारे में खुलकर बातचीत की।

हाल ही में News18 के साथ एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने ईशा देओल और अहाना देओल के सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि वह चारों का रिश्ता आपस में बहुत अच्छा है, कई बार सनी और बॉबी घर भी आते हैं, लेकिन कभी सोशल मीडिश पर कुछ पोस्ट नहीं करते हैं। वह कहती हैं कि उनका परिवार वैसा नहीं है जो हर तस्वीर को इंस्टाग्राम पर डालता रहे।

हेमा ने कहा- उनका परिवार हमेशा से एक साथ है और हर समस्या का सामना साथ ही करता है। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि लोग उन्हें अलग क्यों समझते हैं। वह कहती हैं कि कोई भी समस्या हो हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं। हम आपस में बुहद खुश हैं। उन्होंने सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में शामिल ना होने को लेकर कहा कि- कुछ कारणों से, हम शादी में नहीं आए थे लेकिन सनी, बॉबी हमेशा रक्षाबंधन के दौरान घर आते हैं।

धमेंद्र की पत्नी ने लोगों की सोच पर हैरानी जताते हुए कहा कि- यह अजीब है कि लोग ऐसा दिखाते हैं कि हम अलग हो गए हैं। कुछ कारणों से हम सभी शादी में नहीं गए थे और यह एक अलग मामला है।” इससे पहले वह सनी देओल की ‘गदर 2’ फिल्म देखने भी गई थी, इस दौरान उन्होंने कहा था कि- “सनी शानदार हैं, अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष ने भी अच्छी एक्टिंग की है। जो नई लड़की है, वो भी बहुत अच्छी है। ये पिक्चर देख कर एक दम देश की प्रति जो भाव होना चाहिए, देशभक्ति, वो बहुत अच्छा है।”

दोनों परिवारों से खुश हैं हेमा मालिनी

उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं, मुझे नहीं लगता कि यह कुछ नया है क्योंकि यह बहुत नॉर्मल है। कई बार वे घर आते रहते हैं लेकिन हम इसे कहीं भी प्रकाशित नहीं करते हैं, हम उन लोगों में से नहीं हैं जो तस्वीरें लेते हैं और तुरंत इसे इंस्टाग्राम पर डाल देते हैं। हम उस तरह के परिवार नहीं हैं।’

‘गदर 2’ पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

उन्होंने हिट फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की। हेमा ने कहा, ‘सनी शानदार हैं, अनिल शर्मा जी के बेटे उत्कर्ष, उन्होंने ने भी बहुत सुंदर एक्टिंग की है। जो नई लड़की है, वो भी बहुत अच्छी है। ये पिक्चर देखकर एकदम देश के प्रति जो भाव होना चाहिए, देशभक्ति, वो आ गई।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *