Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बलदेव गांव अवेरनी में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति जंगलिया को लिया हिरासत में

बलदेव : बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अवैरनी में बेरहम पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुट गई।

बीती रात्रि बलदेव के गांव अवेरनी में रात्रि करीब 11 बजे जंगलिया नमक व्यक्ति ने अपनी पत्नी निहाला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। महिला के पास ही सो रहे उसके 10 वर्षीय पुत्र को भी चोट आयी है। रात्रि बीती घटना के बारे में बेटे ने भी आप बीती बयां की है। सूचना पर पहुंची पुलिस पति जंगलिया को गिरफ्तार कर लिया और जांच में जुट गयी है।

मृत महिला का फाइल फोटो

घटना के संमंध जानकारी देते हुए बलदेव थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि गांव अवैरनी के रहने वाले व्यक्ति जंगलिया ने अपनी पत्नी निहाला की रात्रि चार पाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। महिला के बराबर में सो रहे उसके एक करीब 10 वर्ष पुत्र को भी चोट आई है। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहते थे। पति गांव में तो पत्नी अपने बड़े बेटे व बहु के साथ हाथरस में रहती थी। कल ही हाथरस से गांव में आई हुई थी।

घायल पुत्र

पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या करने का प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का लगता है, लेकिन पूरी तरह से स्पष्ट आरोपी से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा। फिलाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *