Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

UP के हमीरपुर में ‘योगी’ को दहेज़ में मिला बुलडोजर

हमीरपुर : हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में बुलडोजर प्रेम का एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को हुई एक शादी में लड़की वालों ने लड़के को बुलडोजर दिया है। खास बात यह है कि लड़के का नाम योगेंद्र उर्फ योगी है।

भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के सौखर निवासी योगेंद्र चक्रवर्ती उर्फ योगी नौसेना में हैं। गुरुवार को उनकी शादी देवगांव निवासी नेहा से हुई। मेहमान गेस्ट हाउस पहुंचे तो बुलडोजर खड़ा देखा और यह चर्चा का विषय बन गया। द्वारचार के बाद जब योगेंद्र ने बुलडोजर का पूजन किया तो माजरा समझ आया। नेहा के पिता परशुराम ने बताया कि बेटी सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। वह बेटी-दामाद को कुछ देना चाहते थे। पहले सोचा कि पैसे दे दें, फिर लगा कि पैसे तो खर्च कर हो जाएंगे। इसके बाद कार का विचार आया, लेकिन यह भी लगा कि दामाद तो नौकरी के सिलसिले में बाहर रहेंगे और कार खड़ी ही रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *