Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में बलदेव क्षेत्र के एक चालक की मौत

  • सर्द मौसम का पहला घना कोहरा बना काल, तीन की मौत

बलदेव/औरैया : तड़के देहरादून से चलकर आगरा के लिए आ रही श्रीकृष्ण ट्रेवल्स आगरा की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा होने के कारण लोडिंग ट्रक से जा टकराई। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, मृतक चालक बलदेव क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर के रहने वाले हैं।

हादसे के दौरान अफरा तफरी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एरवाकटरा के गांव उमरेन समीप हुए हादसे की वजह घना कोहरा माना जा रहा है। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जिसमें बलदेव क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी पप्पू यादव की शिनाख्त हो चुकी है। वहीं 32 वर्षीय महेश चंद्र निवासी अमेठी के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक बाद एक वाहन यानि 5 वाहन आपस में टकराये। सबसे पहले कोहरा होने के कारण एक ट्रक धीमी गति से चल रहा था, जिसमें चंडीगढ़ से उन्नाव जा रही बस टकरा गई। इसके पीछे से एक कार जा भिड़ी। यहां तक ही यह हादसा नहीं रुका इसके पीछे आ रहे एक ट्रक बचने के चक्कर में क्षतिग्रस्त हो गयी, इसी में श्रीकृष्ण ट्रेवल्स बस जा भिड़ी, जिसे बलदेव इब्राहिमपुर के रहने वाले पप्पू यादव चला रहे थे।

सूचना मिलते ही गांव में कोहराम
पप्पू यादव के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांववासी परिवारीजनों को ढांढस बंधाते रहे। मृतक के छोटे छोटे चार बच्चे हैं।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव घटना स्थल पर पहुंचे
औरेया क्षेत्र में घटना की जानकारी मिलते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल और मृत परिवारीजनों को सूचना दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *