Breaking
Wed. Aug 5th, 2026

गिर्राज धाम में हुआ छप्पन भोग और महारास कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गोवर्धन/मथुरा : जनपद के श्रीजी गिर्राज मित्र मंडल द्वारा गोवर्धन गिर्राज धाम पर मंगलवार को गिरिराजजी का विशाल फूल बंगला व दिव्य छप्पन भोग का आयोजन हुआ। तमाम भक्तों के साथ गिरिराज प्रभु का गोविंदाभिषेक कर छप्पन भोग लगाया। साथ ही महारास का कार्यक्रम व फूल होली का भी भव्य तरीके से आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी भक्त झूमते गाते नजर आए।
कार्यक्रम में अनंत विभूषित मुकुंद शरण शास्त्री (मोनी बाबा) के साथ ही आयोजक श्रीजी गिर्राज मित्र मंडल के संस्थापक रासबिहारी, देवेंद्र गोयल, पप्पन अग्रवाल, प्रवीन बिंदल, नवीन खंडेलवाल, गौरव गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, नेत्रपाल, सुभाष, अनिल भरंगर आदि लोग मौजूद रहे।

गोवर्धन के गिर्राज धाम में श्रीजी मित्र मंडल द्वारा भभ्य छप्पन भोग और महारास का किया कार्यक्रम।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *