Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

गजब! दो बहनों को आपस में हुआ प्यार तो परिजनों के डर से भागकर रचाई शादी

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, 2 बहनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन परिजनों के डर के कारण दोनों बहनें घर से भाग गई। वहीं, अब दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पटना के महिला गर्दनीबाग महिला थाना का है। दोनों युवतियां सीवान की रहने वाली है और पारिवारिक रिश्ते में बहनें लगती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां सीवान से पटना में घर से भाग कर आई थी और दोनों ने रविवार को पटना के महिला थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस ने जब इस बात की जानकारी युवतियों के परिजनों को दी तो वह रविवार की रात महिला थाना पहुंचे थे। लेकिन युवतियों ने घर जाने से इनकार कर दिया और महिला थाना परिसर में ही अपने परिजनों पर उन्हें जबरन अलग कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगीं। इसके बाद परिजन वापस घर लौट गए।

बता दें कि आवेदन में कहा है कि वे दोनों ईश्वर को साक्षी मानकर 31 अक्टूबर से पति-पत्नी की तरह रह रही हैं और पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे से प्यार करती हैं। इस मामले पर महिला थाना के एसआई रामानुज ने कहा कि दोनों युवतियां बालिग है और सुरक्षा की गुहार लगाने आई थीं। हालांकि पुलिस ने दोनों के फैसले पर ही उन्हें छोड़ दिया हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *