Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

विराट कोहली के फैसले से उड़े सबके होश, इन दोनों फॉर्मेट से लेने जा रहे संन्यास

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की हार के साथ ही करोड़ों भारतीय फैंस का भी विश्व चैंपियन बनन का सपना टूट गया। लेकिन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहर शानदार रहा। विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ने अपने फैसले से क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। किंग कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर व्हाइट बॉल (वनडे-टी20) सीरीज खेलने से मना कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने व्हाइट बॉल से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इसकी जानकारी दे दी है।

पूर्व भारतीय कप्तान किंग कोहली व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते दिखेंगे, खेलेंगे भी या नहीं इस बात अभी कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी से कहा है कि वो व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए कब उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी वह खुद ही देंगे। ऐसे में किंग कोहली के फैंस भी यह कयास लगाने लगे हैं कि शायद विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बनाने लगे हैं।

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वालो रोहित शर्मा की ओर से अभी ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में हैं। वहीं, अगर रोहित शर्मा भी अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल फॉर्मेट से बाहर होते हैं तो केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। बता दें कि, भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी और अंत में दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इस विश्व कप में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 11 पारियों में कुल 765 रन बनाए हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2003 में 11 मैच खेलते हुए 673 रन बनाए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *