Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

दुल्हन करती रही बारात का इंतजार, नहीं पहुंचा दूल्हा तो वधु पक्ष ने किया फोन, जवाब मिला- घर से गायब है…

रामपुर : बारात घर में सजधज कर बैठी दुल्हन ने अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब दुल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। काफी देर बाद जब दुल्हन के परिजनों ने फोन किया तो पता चला कि दूल्हा घर से गायब है। खबर सुनता ही दुल्हन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की तो परिजन दूल्हे की तलाश में निकले। अजीमनगर थाना क्षेत्र में दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा तो हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के दबाव के चलते दिन में आने वाली बरात देर रात में पहुंची।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता स्थित चौधरी मैरिज हॉल में गुरुवार को दो लड़कियों की बरात आनी थी। एक बरात तो दोपहर को आ गई लेकिन, दूसरी बरात नहीं पहुंची। शाम तक बरात नहीं आई तो मैरिज हॉल में हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष फोन से संपर्क कर बरात न आने का कारण पूछा। इस दौरान मालूम हुआ दूल्हा घर से गायब है और शाम तक घर नहीं लौटा है।

बरात के नहीं पहुंचने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस हरकत में आई तो दूल्हे के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 8 बजे दूल्हे को तलाश कर लिया गया। दिन की बरात रात को मैरिज हॉल के लिए रवाना हो गई। रात करीब 9 बजे मैरिज हॉल पर बरात पहुंची तो हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद सम्मानित लोगों ने मामले को शांत कराया। समझौते के बाद निकाह की तैयारी शुरू हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *