- यूपी पुलिस नाम के ट्विटर हैंडल पर एक्शन के बाद मथुरा पुलिस ने बताया पुलिस लिखी बुलेरो का राज
- मथुरा पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि पुलिस लिखी बुलेरो रिफाइनरी की, कार्य हेतु थाना रिफाइनरी में होता है प्रयोग
- पूरी जीप में रिफाइनरी की कहीं कोई चर्चा नहीं, लेकिन बुलेरो के आगे और पीछे दर्ज है एक कांट्रेक्टर का नाम
मथुरा: दैनिक उजाला लाइव की खबर के बाद हरकत में आयी टाउनशिप स्थित बाद चौकी पुलिस ने पुलिस लिखी बुलेरो कार पर पूरी नंबर प्लेट लगाई है। इसके बाद प्रश्न यह है कि अब तक किसी आम आदमी की कार या फिर बाइक नंबर प्लेट न होती या फिर नंबर साफ नहीं दिख रहे होते तो अब तक पुलिस अपना असली रूप दिखा चुकी होती। लेकिन पुलिस लिखी इस बुलेरो कार पर पिछले कई माह से नंबर नहीं था, बावजूद इसके संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई और नेशनल हाईवे 19 पर बिना नंबर प्लेट यह बुलेरो फर्राटा भरती रही।

बिना नंबर प्लेट दौड़ी यह बुलेरो संबंधित पुलिसकर्मी जो कि इस बुलेरो में बैठकर सुरक्षा के लिए चलते है, उस पर सवालिया निशान लगाती है कि वह बीते माह से कैसे बिना नंबर प्लेट के इस कार दौड़ा रहे थे। खबर लगने के बाद तो पुलिस हरकत में आई में अगले दिन नंबर प्लेट लगाई, वह पूरी नहीं लगाई। फिर खबर छपी तो साफ नंबर प्लेट देखने को मिली। यूपी पुलिस और मथुरा पुलिस ने दैनिक उजाला की खबर पर ट्विट करते लिखा कि यह बुलेरो रिफाईनरी द्वारा दी गई है। जो कि थाना रिफाइनरी क्षेत्र में प्रयोग की जाती है।

जिस प्रकार ट्विटर के माध्यम से बताया गया है कि बुलेरो कार थाना रिफाइनरी को रिफाइनरी ने प्रदान की है, लेकिन बुलेरो कार पर रिफाइनरी के बारे में कहीं भी अंकित नहीं है। कार के आगे वाले कांच और पीछे वाले कांच पर किसी एक कांट्रेक्टर का नाम दर्ज है।

जब हम कोतवाल, तो फिर डर काहे का…पढ़ें यह खबर
पुलिस लिखी जीप पर आखिर ये नंबर प्लेट किसकी ? पढ़ें यह खबर

