- फल-पानी के साथ वितरित किया जरूरी सामान
दैनिक उजाला, आगरा : सोमवार को गाँव अगरपुर के युवा संगठन की ओर से युवा समाजसेवी प्रवीण चौहान के नेतृत्व में गाँव अगरपुर तिराहा पर काँवड़ यात्रा के दौरान विश्राम कर रहे काँवड़ियों को केला, पानी एवं अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शिव भक्त कांवड़ियों को फल एवं पानी आदि का वितरण करते हुए युवा समाजसेवी प्रवीण चौहान ने कहा कि कावड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की एक पहचान बन गई है।
कार्यक्रम का उद्देश्य काँवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान सहयोग प्रदान करना और जन सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। रोहित चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों की भलाई हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, और यह वितरण कार्यक्रम उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
इस अवसर पर समाजसेवियों ने शिवभक्त कावड़ियों की सेवा करके पुण्य लाभ उठाया। उनकी इस पहल से कावड़ियों को राहत मिली और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिली।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवा समाजसेवी कुँवर ठाकुर, प्रवीण चौहान, रोहित चौहान, सोमेन्द्र चौहान, मानवेन्द्र चौहान, रिंकू चौहान, अभिषेक चौहान, लोकेन्द्र चौहान, सनी चौहान, मनीष चौहान, करण चौहान और हर्ष चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

