Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सिरफिरे आशिक ने तीन महिलाओं को चाकू से गोदा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर किया अधमरा

प्रयागराज : युवक ने घर में घुसकर महिलाओं को लहुलुहान किया तो चीखपुकार मच गई। मौके पर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पेड़ से बांध जमकर पीटा। पहले भी उसने घर में घुसने की कोशिश की।

प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मोटरसाइकिल से आए युवक ने घर में घुसकर युवती, मां और भाभी पर चाकू से एक के बाद एक प्रहार किए।

युवक ने तीनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों महिलाओं पर कई प्रहार करने से पूरे घर में खून फैल गया। चीख पुकार सुन ग्रामीण लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी पेड़ से बांधकर उसे अधमरा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज ले गई।

घटना शनिवार दोपहर करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से एक युवक पहुंचा। युवक घर में घुसा और घर में मौजूद तीन महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया। महिलाएं चीखती रहीं लेकिन युवक के हाथ नहीं रुके। चीख पुकार सुनकर पास के लोग इकठ्ठा हुए और युवक को पकड़ उसकी पिटाई करने लगे। पेड़ से भी बांधकर उसकी पिटाई कर दी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *