- मल्ल विद्या के विकास के लिए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी : शशांक शेखर
मथुरा : जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वावधान में अखाड़ा शिवशक्ति आधुनिक मल्ल विधा केंद्र के सहयोग से मथुरा ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा ब्लॉक के गांव नगला माना सोंख रोड शिवशक्ति अखाड़े पर आयोजित किया गया।
जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के अध्यक्ष खेलगुरू बृजरत्न अशोक शेखर पहलवान ने बताया कि मथुरा ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता में युवा पहलवानो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के महासचिव शशांक शेखर यादव व कोषाध्यक्ष लक्ष्य अरोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से युवा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया गया।
इस मोके पर शशांक शेखर ने कहा कि कुश्ती बृज का प्राचीन खेल है, जो भगवान बलदाऊ जी महाराज को अति प्रिय था। इसके विकास के लिए मल्ल कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए, जिससे कुश्ती खेल का विकास हो सके।

अशोकशेखर पहलावन ने बताया कि मथुरा ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता 35 किलो से लेकर 90 किलो तक कराई गई, जिसमें मथुरा ब्लॉक का कुश्ती चैंपियन अंकित पहलवान को चुना गया। 35 किलो में सल्लू प्रथम, देव द्वितीय रहे। 40 किलो में सुमित प्रथम, यशपाल द्वितीय रहे। 45 किलो में विकास प्रथम, कृष्णा द्वितीय रहे। 50 किलो में विशाल प्रथम, संदीप द्वितीय रहे। 55 किलो में निशांत प्रथम, मानू द्वितीय रहे। 60 किलो में सोनू प्रथम, शिशुपाल द्वितीय रहे। 65 किलो में करण प्रथम, योगेश द्वितीय रहे। 70 किलो में लाखन प्रथम, जयवीर द्वितीय रहे। 74 किलो में राजवीर प्रथम, बंटू द्वितीय रहे। 80 किलो में लाखन प्रथम, पवन द्वितीय रहे। 85 किलो में अर्पित प्रथम, भानु द्वितीय रहे। 90किलो प्लस में अंकित प्रथम, मनदीप द्वितीय रहे। सभी युवा पहलवानों ने अपनी कुश्ती का अच्छा प्रदर्शन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता का समापन युवा पहलवानों को पुरुस्कार वितरण कर किया गया, जिसमे मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड व गिफ्ट आदि देकर युवा पहलवानों को सम्मानित किया गया।
निर्णायक की भूमिका में भूपेंद्र मिश्रा कोच व योगेश राठौर रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उम्मेद खलीफा ने किया।
इस अवसर पर नानक चंद भगत जी, विष्णु पहलवान, बंटी पहलवान, रमन पहलवान, गौरव पहलवान, पूरन सिंह, धांसू पहलवान, अशोक सिंह दशरथ, जय भगवान पहलवान, कान्हा पहलवान, मनोज पहलवान, योगेश्वर पहलवान, कोमल पहलवान, रणधीर सिंह, लक्ष्य अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

