अनूपपुर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर सबके सामने हैं। चौपट राजा, चौपट सरकार, चौपट मध्यप्रदेश, चौपट रोजगार, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट नरसिंह कालेजेस, चौपट उद्योग धंधे, चौपट अर्थ व्यवस्था, चौपट नदियां, चौपट कानून व्यवस्था। यह आज की तस्वीर हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सोमवार को सुबह अनूपपुर में थे। वे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के सिलसिले में दौरे पर हैं। कमलनाथ ने कहा कि अनूपपुर जैसा छोटा और धनी जिला है। अनूपपुर का धन का कितना उपयोग अनूपपुर में होता है। इसका क्या प्रतिशत है, अनूपपुर का धन सब्सिडराइज्ड करता है प्रदेश को। और अनूपपुर वंचित रह जाता है। नर्मदा में अवैध खनन पर भी कमलनाथ ने कहा कि यह पूरा प्रदेश देख रहा ह। 40 करोड़ का घोटाला हुआ है। 5 माह बचे हैं चुनाव में, मुझे विश्वास है कि एमपी के लोग मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराजसिंह को 18 साल बाद बहने याद आ रही हैं, किसान याद आ रहे हैं, कर्मचारी वर्ग याद आ रहे हैं और अपना पाप धोने के लिए यह योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। योजना की मशीन, घोषणा की मशीन, झूठ की मशीन और शिलान्यास की मशीन, यह शिवराज जी का डेली कार्यक्रम हैं। आज का मतदाता समझदार है।


I appreciate the effort you put into creating this content. It’s informative and well-written. Nice job!