Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

‘हमारा भविष्य कंपटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो…’, आसियान शिखर सम्मेलन में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, इसके साथ ही आज ईस्ट एशिया समिट भी होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज मनीला में चल रहे 23वें आसियन शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं और बैठक को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी की आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होगी। मनीला में आज शाम पौने 4 बजे क्वाड की बैठक हो रही है जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद रहेंगे।

क्वाड की बैठक में समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर की सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

दुनिया की निगाहें आज फिलिपींस की राजधानी मनीला पर हैं। यहां पर 23वें आसियन शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। भारत और आसियान इस साल को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। साथ ही साल 2027 में दोनों के बीच रिश्तों के 35 वर्ष और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे 21वें ईस्ट एशिया समिट में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 2 बजे फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा- “हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में आसियान कम्युनिटी विजन 2025 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी।”

जनता के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल

पीएम मोदी ने कहा- “2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइज मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं। लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं और 10,000 कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं। आज भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का प्रमाण है।”

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें फिलीपींस के मनीला में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *