अयोध्या : अयोध्या से बड़ी खबर है। यहां बुधवार रात पत्नी से नाराज पति ने सोते हुए अपने पिता और मां को फावड़े से काट दिया। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। परिवार के मुताबिक, पूरा विवाद करवाचौथ की पूजा को लेकर हुआ।
दरअसल, आरोपी पूजा के वक्त घर पर नहीं था। युवक के देर से घर पहुंचने पर बेटे और बहू में विवाद हो रहा था। जिस पर उसके माता-पिता ने लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया था। अयोध्या: कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला, पत्नी से झगड़े के बाद था आग बबूला
बताया गया कि बुधवार की रात ग्राम सागर पट्टी पांडिला निवासी बालेंद्र तिवारी देर से अपने घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था जब बालेंद्र घर पहुंचा तो पत्नी करवा चौथ का पूजन कर चुकी थी, जिसको देखकर पति बालेंद्र आग बबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा।

बहू और बेटे के बीच झगड़ा होते देख उसके पिता राजमार्ग तिवारी तथा माता सरोज देवी ने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। इसके बाद बालेंद्र अपना गुस्सा अपने माता-पिता पर उतरने लगा। हालांकि थोड़ी देर बाद बालेंद्र शांत हो गया और चला गया। इसके बाद माता-पिता घर के बाहर बने बरामदे में तख्त और चारपाई पर लेटे थे। करीब एक घंटे बाद रात 11:15 बजे बालेंद्र पहुंचा और अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला।
बताया गया कि बालेंदु ने अपने पिता राजमणि तिवारी (55) पुत्र गौरी शंकर को फावड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा मां सरोज देवी (53) को भी फावड़े से वार कर मार दिया। घटना रात करीब सवा 11 बजे की बताई जाती है। घटना के समय मृतक का छोटा बेटा प्रवेश व हत्यारे की पत्नी घर में मौजूद थे। मृतक के एक शादीशुदा बेटी भी है।

