• मथुरा-सादाबाद मार्ग पर बलदेव रजवाहा चौराहे के पुल की एक पक्की रैलिंग कई दिन पहले क्षतिग्रस्त होकर गिरी, अधिकारी सो रहे कुम्भकर्णींय नींद
  • कई बार दैनिक उजाला ने PWD तथा सिंचाई विभाग को इस पुल की दोनों साइट रैलिंग क्षतिग्रस्त के लिए चेताया, लेकिन अधिकारियों ने की अनदेखी
  • अगर किसी दिन कोई बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार?
  • तीर्थ स्थल को भी अनदेखा कर रहे PWD के अधिकारी

दैनिक उजाला, बलदेव/मथुरा : निचली मांट ब्रांच गंग नहर से निकलने वाले रजवाहा के हाल तो बेहाल हैं ही, लेकिन सिंचाई विभाग के साथ ही PWD अधिकारियों ने भी इस तरफ अनदेखी कर रखी है। बीते वर्षों से मथुरा-सादाबाद बलदेव रजवाहा चौराहे पर बने पुल की दोनों रैलिंग साइट काफी क्षतिग्रस्त थीं। हाल ही में इनमें से एक साइट पूरी तरीके से गिर गयी है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से नहीं टाला जा सकता है। बावजूद इसके न तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने और न ही PWD के अधिकारियों ने कोई ध्यान दिया है।

बलदेव रजवाहा पर बने पुलों की रैलिंग साइटों के क्षतिग्रस्त होने के बारे में दैनिक उजाला ने कईयों बार PWD तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेताया, लेकिन उन्होंने इस तरफ ध्यान देना उचित ही नही समझा है। जबकि मथुरा-सादाबाद बलदेव मार्ग पर 24 घंटे हर तरीके के वाहनों का काफी संख्या में आवागमन बना रहता है। ऐसे में इस पुल पर रात्रि या दिन में कभी भी कोई घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्थानीय रिषीकांत ने बताया कि इस रैलिंग को गिरे हुए कई दिन हो गए, बावजूद कुम्भकर्णींय नींद से PWD तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी जागे नहीं हैं। PWD के असिस्टेंट इंजीनियर ने भी तीर्थ स्थल बलदेव की तरफ अधिकतर भ्रमण करना छोड़ दिया। इधर जेई तो शायद इस तरफ भ्रमण ही नहीं करते। यही कारण है कि अधिकारियों को यह पुलिया नहीं दिखी।

सिंचाई विभाग के एसडीओ रंधीर सिंह ने दैनिक उजाला के वाट्सएप पर बताया कि बलदेव रजवाहा चौराहे पर बनी पुलिया की रैलिंग साइटों का कार्य पीडब्लूडी विभाग के अंतर्गत आता है। इस कार्य को वहीं संपन्न करायेगा। सिंचाई विभाग नहीं।

PWD खंड प्रथम के असिस्टेंट इंजीनियर बीडी शर्मा ने बताया कि बलदेव रजवाहा चौराहे पर पुल की एक रैलिंग साइट गिरने की जानकारी मिली है। मार्च का महीना चल रहा है, ठेकेदार हैं नहीं, दूसरी क्षतिग्रस्त की जानकारी नहीं है। जल्द सही कराने के प्रयास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *