Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

बलदेव : महारास में सजधज कर पहुंचे देवर-भाभी जमकर थिरके, देखें

बलदेव : आज बृज के राजा की नगरी में महारास उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें पांडे समाज के लोग सज धज कर मंदिर प्रांगण में पहुंचे।

श्रीदाऊजी महाराज के मंदिर प्रांगण में आयोजित हुए महारास उत्सव के अवसर पर देवर-भाभी जमकर थिरके। इस उत्सव का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालु मंदिरों की छत पर अचानक से उमड़ पड़े और देवर भाभी के नृत्य को देखने लगे। देवर-भाभी के नृत्य को देखकर के ऐसा प्रतीत हुआ मानों भगवान श्रीकृष्ण सखियों के साथ इस महारास में शामिल हुए और मंदिर प्रांगण के वातावरण को और आनंदित कर दिया। इस आनंद को देखते देखते मंदिर की छत से फूलों की जमकर वर्षा हुई और वातावरण सुगंधित हो गया।

महाउत्सव के बाद नगर की परिक्रमा की गई। नगर परिक्रमा में देवर भाभी बुजुर्ग लोग और सभी माता बहनों ने भाग लिया और अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान किया। बताते चलें कि यह महारास बृज के राजा की नगरी में होलिका दहन के एक दिन बाद मनाया जाता है।

महारास उत्सव।

बुधवार को यहां यह उत्सव श्री दाऊजी महाराज के मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ और उसके बाद अगले दिन भगवान श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रशिद्ध हुरंगा आयोजित होता है, जो कि करीब विशाल प्रांगण में 2 घंटे चलता है, जिसमें पांडे समाज के लोग और महिलाएं खेलती हैं। पांडे समाज के लोगों पर महिलाएं उन्हीं के कपड़े फाड़ कर के उनको प्रांगण में लबालब भरे पानी में भिगोकर हुरियारों के नंगे बदन पर बरसाती हैं। कोढे खाकर महिलाओं के हाथों से पांडे समाज के लोग अपने आपको धन्य समझते हैं और आनंद महसूस करते हैं।

महारास उत्सव।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *