Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा

जम्मू : भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आज भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के लिए एक बड़ा दिन है। श्रीनगर में आज रविवार 29 जनवरी को राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा फहरा दिया है।

राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। राहुल गांधी के तिरंगा फहराने को लेकर आम जनता में जोश है। वहीं राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया हैं। लाल चौक को सील कर दिया गया है और आम लोगों को आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, आज भारत जोड़ो यात्रा पंथा चौक से आगे बढ़ेगी और सोनवार चौक पर विराम होगा। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर की लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस की इस यात्रा का समापन सोमवार 30 जनवरी को होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *