Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

नई दिल्ली : ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ है। झारसुगुड़ा सीट से विधायक नाबा दास जिले के बृजराजनगर में हमलावर ने गोली मार दी। इसके बाद उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज दोपहर करीब 12.15 बजे की है। यह घटना झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री को सीने में दो गोली मारी गई है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दास को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। पुलिस अभी तक पुष्टि नहीं कर पाई है कि हत्यारा एक पुलिस अधिकारी था या नहीं। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *