Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें:MP में 13 की जान गई, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत

मुंबई/दिल्ली/नागपुर/जयपुर/जम्मू : दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां तीन अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई।

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के सिवनी में सराफा व्यापारी के घर-दुकान जलकर खाक हो गए।

मध्य प्रदेश के सिवनी में सराफा व्यापारी के घर-दुकान जलकर खाक हो गए।

महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

MP में मरने वालों में 5 महिलाएं, 3 पुरुष और 4 बच्चे

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से एक 2 महीने का था।

वहीं, सिवनी जिले में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई। इनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है।

यूपी में कबाड़ की दुकान, 25 लाख का नुकसान

उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब 20-25 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुणे में आग की 63 घटनाएं हुईं, इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं, जबकि नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए।

मुंबई के डोंगरी में झुग्गियों में आग

मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं, जबकि दादर के कामगार स्टेडियम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने 17 मिनट में काबू पा लिया। महाराष्ट्र के ठाणे में 17 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। ठाणे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इसके अलावा असम के जोनाई, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार, सिक्किम के गंगटोक में सरकारी आवास और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *