Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

44 साल की हुई BJP, पीएम मोदी के संबोधन से शुरू हुआ कार्यक्रम का सिलसिला

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के 43 साल का राजनीतिक सफर आज पूरा हो गया है। ऐसे में पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस देशभर में हर्षोल्लास के साथ मना रही है। साल 1980 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई थी। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हो रहा है, जबकि राजस्थान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम राजधानी जयपुर में हो रहे हैं।

स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रमों के सिलसिले की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से हुई। पीएम मोदी ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को आज के ख़ास दिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भाजपा के गठन से लेकर अब तक के कार्यकाल के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं को दिए अपने संबोधित में उन्होंने प्रमुख नेताओं का नाम लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं किया और संघर्ष के दिनों को भी याद किया।

मंडल स्तर पर मना रहे ‘कमल संकल्प उत्सव’
भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान प्रदेश भाजपा की ओर से ‘कमल संकल्प दिवस’ भी मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में मंडल स्तर पर विशेष आयोजन हो रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कुल 31 प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडलों के प्रवास पर हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *