Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

‘भोला’ ने बदला बॉक्स ऑफिस का मौसम

दैनिक उजाला डेस्क : 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन-तब्बू की फिल्म को रिलीज हुए आज पूरा छठा दिन हो चुका है। छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला है। ‘भोला’ बॉक्स ऑफिस पर गिरती-पड़ती आगे बढ़ रही है। अजय की फिल्म ने अब कही जाकर करोड़ों की कमाई कर फैंस को खुश कर दिया है। अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर ‘भोला’ फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला रहा है। ‘भोला’ ने ओपनिंग डे पर 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। जिसके बाद लग रहा था कि अजय की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस करेगी। हालांकि दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में 33 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद वीकेंड पर ‘भोला’ की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस का मौसम ही बदलकर रख दिया है। ‘भोला’ के रिलीज के छठे दिन के धमाकेदार आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने मंगलवार को कितना बिजनेस किया।

छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। इमोशनंस और एक्शन के तड़के से भरपूर फिल्म ‘भोला’ (Bholaa Box Office Collection) बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म की कमाई में कभी तेजी तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। इन सबके बीच ‘भोला’ की कमाई के छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। ‘भोला’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने सोमवार को भी 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ ‘भोला’ का कुल कलेक्शन अबतक 53.28 करोड़ रुपये हो चुका है।

100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन (Ajay Devgn) तब्बू (Tabu) दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) की फिल्म ‘भोला’ की छठे दिन की कमाई ने फिल्ममेकर्स, स्टाकास्ट और फैंस को खुश कर दिया है। अगले दो हफ्ते तक ‘भोला’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने का शानदार मौका है क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 21 अप्रैल को सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छठे दिन भोला ने ताबातोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस का मौसम ही बदलकर रख दिया है। अजय देवगन-तब्बू की फिल्म के कलेक्शन को देख सभी के होश उड़ गए है। वहीं फैंस को उम्मीद है कि ‘भोला’ (Bhola Collection) की कमाई का लाइफ टाइम कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा का रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *