Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सपा प्रत्याशी की बेरहमी से पिटाई, दौड़कर थाने में घुसे तो बची जान

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान संपन्न होने के बाद राजधानी भोपाल में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारे गए शमशुल हसन उर्फ बल्ली के साथ जमकर मारपीट की गई है। उनके साथ हुई मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होने लगा है।

बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी शमशुल हसन उर्फ बल्ली अपने बेटे के विवाद का समझौता कराने शहर के मंगलवारा थाने पहुंचे थे। यहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें बातचीत करने के लिए थाने के बाहर बुलाया और थाना परिसर के गेट पर ही उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरु कर दी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो भी मंगलवारा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। हालांकि, दैनिक उजाला.लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

बातचीत के दौरान अचानक पीछे से हुए हमले में शमशुल हसन जमीन पर जा गिरे कुछ दे तक मौके पर मौजूद दूसरे पक्ष की भीड़ ने उनके साथ मारपीट की। फिर किसी तरह लोगों से छूटकर शमशुल हसन पिटाई से खुद को बचाने के लिए दौड़कर थाने के अंदर आ घुसे, तब कहीं जाकर उनकी जान बची। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले एक युवक ने पीछे से आकर उनके साथ मारपीट शुरु की, इसके बाद भीड़ में मौजूद अन्य लोगों ने भी उनकी पिटाई की है। हालांकि, मारपीट की घटना 21 नवंबर की बताई जा रही है पर इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *