Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

बिहार के गांधी मैदान में किन-किन मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद तमाम मंत्री भी शपथ ले रहे हैं

पटना: बिहार के पटना में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ ही कई मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में इस बार दोनों उपमुख्यमंत्री यानी विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को रिपीट किया गया है लेकिन मंत्रियों की लिस्ट में थोड़ा बदलाव है। इस खबर में देखिए बिहार की नई NDA सरकार में किस-किसको मंत्री के रूप में जगह ली। किसे पटना के गांधी मैदान में मंत्री के तौर पर शपथ लेने का मौका मिला।

नीतीश कुमार बने बिहार के सीएम

सीएम पद की शपथ लेते नीतीश कुमार। – नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। 

इन लोगों को बनाया गया मंत्री

राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया। 

मंच पर मौजूद एनडीए के वरिष्ठ नेता। – मंच पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। वह अपनी पार्टी से तीन मंत्री चाहते थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी से एक मंत्री शपथ लेंगे। बाकी बाद में लेगें। 

एसपीजी के हाथों में सुरक्षा

मंच पर नीतीश कुमार, अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। – गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। पूरे गांधी मैदान में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में तैनात है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *