Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

पेट्रोल-पंप पर डीजल से कार धोने वाले 2 युवक गिरफ्तार:एसपी को शेयर वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

सिरोही : सिरोही पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डीजल से कार धोकर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पालड़ी एम थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप पर डीजल से कार धोने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पेट्रोल पंप पर डीजल से कार धोने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कुछ दिन पहले सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को इस घटना का एक शेयर वीडियो मिला था। वीडियो में एक युवक कार धो रहा था और दूसरा उसका वीडियो बना रहा था। एसपी राठौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो सप्ताहभर पुराना बताया जा रहा है।

एएसपी किशोर सिंह चौहान और शिवगंज डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा के निर्देशन में पालड़ी एम थाना अधिकारी कैलाश दान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने जांच पूरी करने के बाद शिव गांव निवासी जीतू सिंह उर्फ महिपाल सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले राडभर निवासी श्रीपाल सिंह पुत्र उम्मेद सिंह को भी हिरासत में लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना अधिकारी कैलाश दान के साथ एएसआई राजेंद्र, कॉन्स्टेबल दौलत सिंह, हरीश कुमार और राजरतन सिंह शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *