Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें:मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; 15 साल की लड़की ने बचाईं 2 जानें

वैशाली : बिहार में वैशाली में गंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। सभी की उम्र 6 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। मरने वालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं।

हादसा राघोपुर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। 25 से ज्यादा लोग एक छोटी नाव में बैठकर नदी पार कर तेरहवीं के भोज में जा रहे थे। सभी बच्चों के शव गांव पहुंच गए हैं। परिजन ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है।

15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों की जान बचाई है। 4 घायलों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

मां ने जैसे ही बच्ची का शव देखा, उसे सीने से लगाकर रोने लगीं।

मां ने जैसे ही बच्ची का शव देखा, उसे सीने से लगाकर रोने लगीं।

डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित किया। हादसे के बाद कई लोग हॉस्पिटल पहुंच गए।

डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित किया। हादसे के बाद कई लोग हॉस्पिटल पहुंच गए।

हादसे की संभावित वजह- छोटी नाव पर 25 से ज्यादा लोग बैठे

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत थी। 25 से ज्यादा लोग इसमें शामिल होने जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में लड़कियां ज्यादा हैं।

बच्चों के अंतिम संस्कार पर अपडेट दे रहे आशुतोष

8 बच्चों का अंतिम संस्कार एकसाथ हो रहा है. परिवार इनके शवों को गंगा में प्रवाहित करेगा। इसके लिए शव को नाव से लेकर बीच नदी में जाया जा रहा है।

NMCH के डॉ. बोले- 2 बच्चों की हालत गंभीर है

पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया, ‘4 बच्चों में से एक डिस्चार्ज हो गया है और 3 बच्चे हमारे पास भर्ती हैं। 1 बच्चे की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और दो बच्चों में से एक बच्चों को सीवियर निमोनिया हुआ है। दोनों बच्चे गंभीर हैं’

SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

SDRF का गंगा नदी में बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। इस घटना में 13 बच्चों की मौत हो गई।

चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र में हादसा, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *