Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आज से आधार लिंक बिना 8AM-4PM ट्रेन टिकट बुकिंग नहीं:नियम बुकिंग खुलने के पहले दिन के लिए; 12 जनवरी से ऑनलाइन टिकट सिर्फ रात में

नई दिल्ली : आज यानी, 5 जनवरी से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है।

रेलवे इस नियम को तीन फेज में लागू कर रहा है। पहला फेज 29 दिसंबर से लागू हुआ था। वहीं दूसरे फेज में आज से शुरू हो गया है और तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा।

  • 29 दिसंबर से बिना आधार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद की थी।
  • आज (5 जनवरी) से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टिकट बुकिंग पर पाबंदी रहेगी।
  • 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स की टिकट बुक नहीं होगी।

फर्जी अकाउंट्स से बुकिंग रोकना इस नियम का मकसद

इसका मकसद ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना है और फर्जी अकाउंट्स के जरिए होने वाली बुकिंग को रोकना है।

रेलवे का नया नियम केवल जनरल कोटे में रिजर्वेशन के लिए है।

रेलवे का नया नियम केवल जनरल कोटे में रिजर्वेशन के लिए है।

यह नियम क्यों लाया गया?

टिकट दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर लगाम लगाने के लिए। इससे ओपनिंग डे पर आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। शुरुआती 4 घंटे अब एजेंट्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आम यूजर्स के पास बुकिंग का पूरा मौका होगा।

टिकट बुकिंग के समय आधार कैसे काम करेगा?

IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। बुकिंग के वक्त आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालने के बाद ही टिकट कन्फर्म होगा।

आधार नहीं है तो क्या टिकट बुक नहीं होगा?

जवाब: बिना आधार लिंक वाले यूजर्स शुरुआती 4 घंटों (विंडो ओपनिंग) में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ही उन्हें मौका मिलेगा। फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया गया है।

सवाल 4: स्टेशन काउंटर से टिकट लेने पर क्या बदलाव होगा?

काउंटर पर भी OTP जरूरी है। आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। यदि किसी और के लिए टिकट ले रहे हैं, तो उसका आधार और OTP भी जरूरी होगा।

IRCTC पर आधार लिंक कैसे करें?

IRCTC एप या वेबसाइट पर लॉग-इन करें। ‘My Profile’ सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar KYC’ विकल्प चुनें और डिटेल्स अपडेट करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *