Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

छावनी परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

  • ब्रजभूमि को स्वच्छ बनाना सभी का कर्तव्य
  • छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने किया शुभारंभ

दैनिक उजाला, मथुरा : स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत छावनी परिषद मथुरा द्वारा मयूर विहार रेलवे ब्रिज के पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ.कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर नागरिक को स्वच्छता का संकल्प लेकर अपने आसपास स्वच्छ वातावरण रखना चाहिए। भारत की शान तभी बढ़ेगी जब देश की हर एक गली मोहल्ला साफ सुथरा रहेगा। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि बृज भूमि को स्वच्छ बनाना हम सभी का कर्तव्य एवं दायित्व है।

कार्यक्रम में गोपाल वर्मा, देवेन्द्र कुमार, श्रीमती अखिलेश कुमारी, श्रीमती माधुरी, सत्यप्रकाश, राजपाल, शिवचरन, नेमसिंह, रफीक, नरायन, उदयराज, महेन्द्र, ज्वाला, शम्मीसाजन, सत्येन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *