- गांव की परिक्रमा और हवन पूजन के साथ शुरू हुई कथा
- नौ देवियों ने सिर पर कलश रखकर की परिक्रमा
रिषिकान्त उपाध्याय
सादाबाद : नवरात्रि के साथ नव संवत्सर 2080 की शुरुआत हो चुकी है। इसी अवसर पर सादाबाद के ग्राम बिलारा में नौ दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो चुका है। कथा की शुरूआत ग्राम की परिक्रमा के साथ हुई।
गांव स्थित चामड़ माता मंदिर पर शुरू हुई नौ दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत ग्राम वासियों ने परिक्रमा के साथ की। परिक्रमा में नौ कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर परिक्रमा की। इसके तत्पश्चात हवन-पूजन का आयोजन हुआ। हवन में ग्राम वासियों ने आहुति दी और मां दुर्गा से गांव अमन चैन की दुआ की।

इसके बाद व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए योगेश शास्त्री ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर भागवत कथा कराने से बहुत बड़े पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा को एकाग्र होकर सुनने से भी उतना ही पुण्य मिलता है, जितना कि भागवत कथा कराने से। भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण गीता महाभारत की शुरुआत से पूर्व ही अर्जुन को सुनाई थी।
उन्होंने सभी गांव वासियों से प्रतिदिन भागवत कथा में शामिल होने का आग्रह किया।

ग्रामवासी नीरज चौधरी ने बताया कि दिन में माता के मंदिर पर भागवत कथा होगी और रात्रि को दुर्गा पाठ का आयोजन होगा। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह शुभ कार्य आयोजित हो रहा है। कथा की शुरुआत से पूर्व गांव की परिक्रमा सभी स्थानीयों ने हाथ माता की झंडी लेकर की। इस दौरान समूचा गांव माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

सहयोगकर्ता अनिल चौधरी, प्रथम चौधरी, अनूप चौधरी, सौरभ, विवेक, भोला, नागेंद्र, संजू, मोनू, अरुण, योगेश एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग सराहनीय है।

