• बलदेव छठ महोत्सव के मद्देनजर बलदेव नगर के चौराहे और प्रमुख मार्ग की सजावट की नगरवासियों की मांग
  • जिला प्रशासन बलदेव नगर के साथ करता रहा है आंख मिचौनी
  • 21 सितम्बर को मनाया जायेगा बलदेव जी का जन्मोत्सव

दैनिक उजाला, मथुरा/बलदेव: मुख्यमंत्री जी! भगवान श्रीकृष्ण के अग्रज बलदेव जी के जन्मोत्सव में मात्र एक ही दिन बाकी है, लेकिन अभी तक जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण की बात तो बहुत दूर अभी तक सुध तक नहीं ली है। बलदेव वासियों की मांग है कि जिलाधिकारी खुद नगर पहुंचकर निरीक्षण करें और जन्मोत्सव से पूर्व नगर के चौराहे और प्रमुख मार्गों को बेहतर और भव्य तरीके से सजाने हेतु संबंधित को निर्देश दें।

नवागत जिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बलदेव वासियों को आस थी कि वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्यता और संपूर्ण कराकर बलदेव छठ की तैयारियों में जुटेंगे। ऐसा तो हुआ नहीं, लेकिन उन्होंने यहां तक भी सुध नहीं ली कि नगर भ्रमण वहां व्यवस्थाओं को परख लिया जाय। पूर्व से ही जिले के अधिकारी बलदेव छठ महोत्सव को तवज्जो देते ही नहीं देखे गए हैं।

बलदेव विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय एवं अन्य नगरवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बलदेव जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने की मांग की है। नगरवासियों का कहना है कि बलदेव जी ब्रज के राजा होने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के अग्रज हैं। इसके साथ बलदेव नगर एक तीर्थ स्थली भी है। इसलिए बलदेव छठ महोत्सव को भी भव्यता प्रदान की जाय और जिलाधिकारी के माध्यम से नगर के चौराहे और प्रमुख मार्गों को बेहतर ढंग से सजाय जाय। इसके अलावा बलदेव छठ के अवसर पर परिवहन व्यवस्था भी समुचित करने के आदेश प्रशासनिक अधिकारी को दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner