Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

सीएम गहलोत ने दिया BJP को जवाब, कहा – मैं और बघेल दोनों ओबीसी पर कांग्रेस ने बनाया है हमें CM

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी और संसद से अयोग्य ठहराने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है। पर भाजपा इस मौके को भुनाने से चूकना नहीं चाहती है। भाजपा 6 अप्रैल से देशभर में अभियान चलाने जा रही है, जिसमें वह जनता को बताएगी कि, राहुल गांधी ने ओबीसी के नेता की बेइज्जती की है। भाजपा की ओबीसी पिच का मुकाबला करते हुए रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, वह ओबीसी समुदाय से ही आते हैं और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि, मैं माली सैनी समुदाय से हूं। और विधानसभा में समुदाय से सिर्फ एक विधायक है, वह मैं खुद हूं लेकिन मैं राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस देशभर में धरना प्रदर्शन कर रही है। सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह किए जा रहे हैं। दिल्ली के राजघाट पर भी बड़ा सत्याग्रह किया गया। राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम में भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत कहा,कि, उसे लोगों को बताना चाहिए कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी ओबीसी समुदाय से हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को बताया कायर

गुजरात की एक अदालत के राहुल गांधी को उनकी इस टिप्पणी पर कि, मोदी सरनेम वाले सभी चोर हैं। आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराए जाने के बाद से भाजपा राहुल गांधी पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें कायर कहा और ये भी कहा कि वो एक आदमी को बचाने के लिए सत्ता के पीछे छिपे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *