Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

IMD का अलर्ट, पूरे भारत में 5 अप्रैल तक बारिश-आंधी की भविष्यवाणी

नई दिल्ली : मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और एक ट्रफ का बनना आने वाले दिनों को मौसम को खुशनुमा बनाने वाला है। IMD ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ को निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में ईरान और पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है।

आईएमडी ने कहा, ‘अगले दो से तीन दिनों के दौरान इसके पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।’ इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और निचले क्षोभमंडल स्तरों में बना हुआ है।

  • अगले 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश में छिटपुट और मध्यम बरसात हो सकती है।
  • 28 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
  • मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
  • अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर, पूर्व और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।
  • दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश जारी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *