Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी:मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस से लौट रही थी मां-बेटी, घर पहुंचने पर चला पता

बीकानेर : मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख कैश चोरी हो गए। मां-बेटी नागपुर में परिचित के सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रही थी।

नोखा पहुंचने के बाद घर जाकर सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। इस मामले में 14 सितंबर को बीकानेर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की। घटना 12 सितंबर को हुई थी।

जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (जिला अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। उनके माता-पिता और भाई-बहन वहीं रहते हैं। 11 सितंबर को उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा आने के लिए ट्रेन में सवार हुईं। दोनों की सीट बी-1 कोच में 25 और 28 नंबर की थी।

मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने सामान को सीट के नीचे सुरक्षित रख दिया था। 12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची तो परिजन स्टेशन पहुंचे और सामान लेकर गांव आ गए।

संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पुलिस।

संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पुलिस।

घर पहुंचकर खोला बैग तो गायब मिले जेवर-नकदी

जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- घर पहुंचने के बाद मांगीदेवी ने ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखे करीब 70 तोला सोने, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए कैश नहीं मिले। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *