Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

PM मोदी के भाषण पर CM बघेल का तीखा पलटवार, कहा – रमन सिंह की 10 साल में संपत्ति हुई 18 करोड़, ये कैसे हुआ…

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, पीएम जीरो टॉलरेंस की बात कहते हैं, लेकिन इसका उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिला है। जिन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे, वे मंत्री बन गए। (raipur politics news) उनका आरोप गंगा जल से धुल गए। किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोडूंगा, इसका अर्थ यह है कि किसी भी भ्रष्टाचारी को भाजपा से बाहर नहीं देखना चाहते। इनको उनकी पार्टी के लोगों का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता है।

सीएम ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, रमन सिंह के खिलाफ कितने घोटाले हैं। 2008 में उनकी संपत्ति एक करोड़ थी, 2018 आते-आते 18 करोड़ हो गई है। उनकी संपत्ति 15 गुना बढ़ गई। जबकि उनका कोई धंधा नहीं है, फिर कैसे हो गया। उत्तराखंड में करोड़ों का रिसार्ट बना है। (cg politics news) इसकी जांच क्यों नहीं होती। इनका उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार केवल भाजपा के लोग करे, दूसरे नहीं। यदि गरीब की चिंता है, तो चिटफंड कंपनियों की जांच क्यों नहीं कराते। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे एक-एक नेता का नाम बताया जा सकता है।

सीएम ने कहा, पीएम के आने से उम्मीद थी कि आए है, तो कुछ देकर जाएंगे, लेकिन झुनझुना तक नहीं मिला। केवल राज्य सरकार को गाली देकर गए। मुझे अच्छा लगा। यदि प्रधानमंत्री राज्य सरकार के लोगों की आलोचना कर रहे हैं, तो हम उनके बराबर ही हो गए। (cg political news) प्रश्न के जवाब में कहा, हम लोग प्रजातंत्र को मानने वाले लोग हैं। प्रजातंत्र की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में हुई है। प्रजातांत्रिक तरीके से चलने वाले लोग हैं। सबको जोड़ कर चलने वाले लोग हैं। नफरत के बाजार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *