Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हिमाचल : कांग्रेस आलाकमान ने दी मंजूरी, सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे CM

शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस की तलाश पूरी हो गई है। कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है। पिछले 40 साल से कांग्रेस में रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कांग्रेस की बैठक के बाद होगी। इस बीच कांग्रेस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने यह बताया कि सुक्खू के नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने अपनी मंजूरी दे दी है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख थे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल की। वह खुद चौथी बार विधायक चुने गए हैं, उन्होंने हमीरपुर जिले की नादौन सीट से चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस के साथ पिछले 40 सालों से जुड़े हुए हैं।
इतने लंबे समय से उनके पार्टी से जुड़े होने के कारण पार्टी के विधायकों का समर्थन भी मिल रहा है। इसके अलावा उनकी हाईकमान और संगठन तक गहरी पहुंच भी है। वहीं जनता के बीच भी उनकी काफी गहरी पकड़ है। सुक्खू से ज्यादा से ज्यादा विधायकों का समर्थन है।
मालूम हो कि 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है। स्पष्ट बहुमत हासिल होने के बाद बीते दो दिन से हिमाचल के नए सीएम को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी था। सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री सहित कई नाम थे। लेकिन अब कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *