Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कर्नाटक : बोले राहुल गांधी मणिपुर जल रहा है तो नफरत की राजनीति की वजह से

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल यानी 8 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होेगा। वोटों की गिनती 13 मई को होनी है। चुनाव प्रचार थमने से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता रोड शो और रैली के जरिए अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को चुनाव राज्य के अनेकल में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

कर्नाटक के अनेकल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवा पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा से ही नफरत की राजनीति करती आई है। राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, वह नफरत की राजनीति की वजह से है। अगर मणिपुर आज जल रहा है तो यह नफरत की राजनीति की वजह से है। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक के खिलाफ हमने भारत जोड़ा यात्रा शुरू की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *