Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कांग्रेस ने बीजेपी से छीना हिमाचल, खरगे बोले इस जीत में प्रियंका गांधी ने निभाई भूमिका

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल में जीत हासिल की है। मैं लोगों, हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि उनके प्रयासों के कारण यह परिणाम आया है। मैं प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भी इसमें हमारी मदद की। सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी हमारे साथ है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे पर्यवेक्षक और प्रभारी सचिव हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं और वे फैसला करेंगे कि राज्यपाल से कब मुलाकात होगी और कांग्रेस विधायकों की बैठक कब बुलानी है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में एक बार फिर पहाड़ का राज बदलता दिख रहा है, रिवाज नहीं। यानी 5 साल के बाद सरकार बदलने का सिलसिला इस बार भी नजर आ रहा है। कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

कांग्रेस पार्टी ने अब तक 35 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 पर आगे चल रही है। भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 12 पर आगे है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। MCD में जीत दर्ज करने वाली AAP यहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है।

इधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चुनावी नतीजों पर कहा- हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *