Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

साध्वी प्राची का विवादित बयान, बोलीं-मुस्लिम बहन हिंदू लड़कों से शादी करें तो कई फायदे होंगे

बरेली : यूपी के बरेली में गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचीं विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कई मुद्दों पर अपनी राय दी। उन्होंने रामनवमी पर बिहार और पश्चिमी बंगाल में हुई हिंसा के सवाल पर कहा कि ममता बनर्जी मुस्लिम तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही हैं। वह नहीं जानतीं कि बंगाल के जो हालात हैं, उनमें एक वक्त वह खुद सुरक्षित नहीं रहेंगी।

साध्वी प्राची ने आगे कहा कि बिहार में हिंसा हो रही है और वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजा इफ्तार में खजूर खा रहे हैं। दोनों ही प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लग जाना चाहिए।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के घर वापसी के बयान पर साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वालों का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए तो सबके पूर्वज भगवान राम, कृष्ण व बाबा भोलेनाथ ही मिलेंगे। अब तो एक बाल से ही डीएनए जांच हो जाती है। जो बहन-बेटियां तपती दोपहरी के 50 डिग्री तापमान में काले लिबास में समय काटती हैं, उनके लिए खुला ऑफर है। वह बेटियां हिंदू लड़कों से शादी करें तो कई फायदे होंगे। वे खुशहाल जिंदगी जी सकेंगी। उन्हें न काले लिबास में रहना होगा और न ही तीन तलाक व हलाला झेलना पड़ेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *