Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

लगातार 5 मैच जीतकर RCB ने बदल दिया प्लेऑफ का समीकरण, अब ये टीमें होंगी बाहर?

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 62वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। यह सीजन में बेंगलुरु की लगातार 5वीं जीत है और इस जीत ने पूरे प्लेऑफ का समीकरण बदल दिया। एक समय आखिरी स्थान पर रहने वाली बेंगलुरु 5वें स्थान पर आ गई है। उनका आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना है, जो उनके आगे की राह को तय करेगा। बेंगलुरु के 13 मैचों 12 अंक हैं तो चेन्नई के 13 मैचों में 14 अंक। हालांकि इस मैच से पहले बेंगलुरु को यह भी उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के नेट रनरेट खुद से ज्यादा न हो।

आपको बता दें कि अभी तक 62 मुकाबलों के बाद सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस के भी अंतिम चार में पहुंचने की संभावना है लेकिन बहुत कम। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजस्थान रॉयल्स प्रबल दावेदार हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं।

IPL 2024 की ताजा अंक तालिका

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1कोलकाता नाइट राइडर्स (Q)12090318+1.428
2राजस्थान रॉयल्स12080416+0.349
3चेन्नई सुपर किंग्स13070614+0.528
4सनराइजर्स हैदराबाद12070514+0.406
5रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु13060712+0.387
6दिल्ली कैपिटल्स13060712-0.482
7लखनऊ सुपरजायंट्स12060602-0.769
8गुजरात टाइटंस (E)12050710-1.062
9मुंबई इंडियंस (E)13040908-0.271
10पंजाब किंग्स12040808-0.423

IPL 2024 की लेटेस्ट अंक तालिका

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *