Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सुनील छेत्री अपने अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल करियर का आखिरी मुकाबला अगले महीने छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने खुद इस बाद की जानकारी अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर वीडियो पोस्‍ट करके दी है।

9 मिनट 51 सेकंड के इस वीडियो में वह अपने फुटबॉल करियर की जानकारी दे रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर अपने रिएक्‍शन भी दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *