Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

ICC बोला- बांग्लादेश के वर्ल्डकप मैच भारत में ही होंगे:शेड्यूल बदलने से भी इनकार, एक दिन में जवाब मांगा; नहीं माने तो स्कॉटलैंड को मौका

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : बांग्लादेश को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच भारत में ही खेलने होंगे। ICC ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में ना खेलने की अपनी मांग पर विचार के लिए एक दिन का और समय दिया गया है।

क्रिकइन्फो के मुताबिक ICC बोर्ड की बैठक में 16 में से 14 सदस्य देशों ने BCB के खिलाफ वोट किया। केवल पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया। अब 22 जनवरी को यह तय होगा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा या नहीं। अगर BCB ने भारत में खेलने से इनकार जारी रखा, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है।

मीटिंग में ICC ने सख्त रवैया अपनाया

बुधवार को ICC ने BCB और बाकी सदस्यों के साथ मीटिंग की। ICC ने कहा, अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत नहीं गया तो उन्हें दूसरी टीम से रिप्लेस कर दिया जाएगा। ICC के ज्यादातर मेंबर्स ने मीटिंग में इस फैसले का समर्थन किया। इसके बाद BCB को सोचने के लिए एक दिन और समय दे दिया।

ICC ने यह भी कहा कि सिक्योरिटी असेसमेंट में सामने आया कि बांग्लादेश के प्लेयर्स, मीडियाकर्मी, ऑफिशियल्स और फैंस को भारत में कोई खतरा नहीं है। इसलिए वेन्यू बदलने का सवाल ही नहीं होता।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को ICC ने एक दिन का समय और दिया है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को ICC ने एक दिन का समय और दिया है।

बांग्लादेश वर्ल्ड कप से हटा तो क्या होगा?

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में एंट्री मिलेगी। स्कॉटलैंड की टीम यूरोपियन क्वालिफायर में नीदरलैंड और इटली के बाद नंबर-3 पर रही थी। ऐसे में उन्हें ग्रुप-सी में जगह मिलेगी और टीम बांग्लादेश के सारे मैच खेलेगी।

7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। टूर्नामेंट में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। उसके तीन ग्रुप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच मुंबई में होना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *